झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रदेश में लोगों के लिए बाजार मोबाइल ऐप लॉन्च कर दिया है। बाजार Mobile App का मुख्य उद्देश्य लोगों को कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन में खाद्यान्न की आपूर्ति उनके घर तक सुनिश्चित करना है। झारखंड बाजार Mobile App को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने एप को लॉन्च करते समय लोगों को घर से बाहर ना निकलने की बात कही और ऐसे ही निर्देश अधिकारियों को भी दिये गए ताकि COVID-19 कर्फ्यू का पालन किया जा सके। Bazar Mobile App से राज्य के दुकानदार और ग्राहक दोनों को फायदा होगा।
बाजार मोबाइल ऐप से सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो दूर-दराज के क्षेत्रों में रहते हैं और खाने-पीने की सामग्री के लिए शहर में नहीं आ सकते यानि इससे निमित नगर निगम, नगर पंचायत, नगर परिषद क्षेत्र के लोगों के बीच खाद्यान्न की समस्या खत्म हो जाएगी।
झारखंड बाजार Mobile App को कैसे डाउनलोड करें, ग्राहक और दुकानदार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके M-Pass कैसे बनाये इसकी जानकारी हम आपको अपने आर्टिक्ल में देने जा रहे हैं।
बाजार Mobile Android App डाउनलोड
इस एप को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक Android Phone होना जरूरी है। Bazar Mobile App को Google Play Store से कैसे डाउनलोड करना है इसकी प्रक्रिया निम्न्लिखित है:
- सबसे पहले अपने फोन के Google Play Store में जायें।
- यहाँ पर “Jharkhand Bazar” सर्च करना है।
- इस लिंक पर क्लिक करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=com.encoders.saharashop
- जिसके बाद कुछ इस तरह की स्क्रीन खुल जाएगी जैसी नीचे इमेज में दिखाई गयी है।
Jharkhand Bazaar Mobile App Download Link
- जिसे आपको इन्स्टाल कर लेना है।
सभी लोग जो भी झारखंड बाजार Mobile App को डाउनलोड करने वाले हैं वह ध्यान रखें की सर्च करने पर आपको अन्य दूसरी एप भी दिखाई देंगी पर Jharkhand Bazar JSU-NIC द्वारा डेवलप करी गई ऐप को ही इन्स्टाल करना है।
बाजार Mobile App दुकानदार M Pass पंजीकरण
- एप को इन्स्टाल करने के बाद ओपन करें।
- जिसके बाद “Sign Up” के सेक्शन में जाएँ।
- अपना Sign Up टाइप “Merchant” चुने और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
- M-Pass बनाने के लिए “Add Delivery Boy” के बटन पर क्लिक करें।
- जिसके बाद डिलीवरी स्टाफ की जानकारी जैसे की नाम, पिता का नाम, मोबाइल नंबर, उम्र और पता भरें।
बाजार मोबाइल App ग्राहक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन
– सबसे पहले एप को खोलें।
– जिसके बाद “Sign Up” के सेक्शन में जाएँ।
– अपना Sign Up टाइप “ग्राहक / Buyer” चुने और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
– M-Pass बनाने के लिए “Get Me M-Pass” के बटन पर क्लिक करें।
– जिसके बाद टाइम स्लॉट का चयन करें और ग्राहक M-Pass मोबाइल फोन पर उपलब्ध हो जाएगा।
बाजार एंड्रॉयड मोबाइल ऐप विशेषताएँ
Bazaar App कैसे काम करती है और दुकानदार, ग्राहक आपस में कैसे जुड़ सकते हैं इसकी जानकरी नीचे दी गई है:
- एप में निबंधन या लॉग-इन के बाद यह उपभोक्ता के लोकेशन के दो किलोमीटर के दायरे में पडऩे वाली दुकानों की सूची, दुकानदार का नाम और मोबाइल नंबर उपलब्ध कराएगा।
- झारखंड बाजार एप में दुकानदार द्वारा अपने आप को पंजीकृत करना होता है
- जिसके बाद उसकी दुकान एप के डेटाबेस के अंदर सेव हो जाती है।
- फिर कोई भी व्यक्ति जिसने इस बाजार एंड्रॉयड ऐप को इन्स्टाल किया हुआ है वह अपने आस-पास की दुकान को सर्च करता है।
- दुकानदार एप में 2 लोगों को और जोड़ सकता है।
- यह दो लोग डिलीवरी स्टाफ की तरह रजिस्टर्ड होंगे।
- समान डिलीवरी M-Pass भी Bazar Mobile App के माध्यम से ही बनाए जा सकते हैं।
- यह डिलीवरी स्टाफ M-Pass पास केवल 2 घंटे के लिए ही मान्य होंगे।
Bazar Mobile App में ग्राहक अपने घर से दुकान की दूरी भी देख सकते हैं। इस एप को National Informatics Centre Jharkhand द्वारा विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अर्थव्यवस्था की गाड़ी ना रुके उसके लिए ऐसे कदम उठाना बहुत जरूरी हैं और हम राज्य में केंद्र के आदेश का पूर्ण रूप से पालन करने के लिए वचन बद्ध है।
अब Jharkhand Bazar ऐप के माध्यम से राज्य के नगर क्षेत्र के लोग लॉकडाउन के दौरान कर सकेंगे जरुरी वस्तुओं की ख़रीदारी। #StayHomeStaySafe @HemantSorenJMM pic.twitter.com/LxrvT6JgbN
— Covid-19 Control Room Jharkhand (@jharkhand181) April 22, 2020
बाजार Mobile App (M-Pass)
दुकानदार द्वारा डिलीवरी स्टाफ के लिए बनाये गए M-Pass का समय 2 घंटे का होगा। इस M-Pass का समय के अनुसार रंग बादल जाएगा। जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा वैसे-वैसे जो पास डिलीवरी स्टाफ या फिर उपभोक्ता के लिए बनाये गए थे उनका रंग बदल जाएगा जैसे की अगर पास में अभी पूरा समय बाकी है तो यह ग्रीन कलर का शो होगा उसके बाद कुछ समय खत्म होने पर पीला हो जाएगा और पूरा समय खत्म होने पर लाल रंग में बदल जाएगा।
– ग्रीन / हरा M-Paas (2 घंटे का समय बचा है)
– पीला / येल्लो M-Paas (1 घंटा बचा है)
– लाल या रेड M-Paas (पास की वैधता खत्म)
सभी यूसर यह ध्यान रखें की अगर आप हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में रहते हैं या फिर सरकार ने आपके एरिया को क्वारंटाइन / Containment किया हुआ है तो उन क्षेत्रों में यह एप कार्य नहीं करेगा और ना ही किसी भी तरह के सामन की डिलीवरी दुकानदार द्वारा की जाएगी।